विद्या पर संस्कृत श्लोक With Hindi and English Meanings

विद्या पर संस्कृत श्लोक हिन्दी में
vidya par sanskrit shlok in hindi

विद्या पर संस्कृत श्लोक (Sanskrit Shlok on Vidya with Meaning)

भारतीय संस्कृति और प्राचीन वेदों में विद्या (शिक्षा) को मनुष्य का सबसे बड़ा धन और तीसरा नेत्र माना गया है। आचार्य चाणक्य से लेकर नीतिशास्त्र तक, हर जगह विद्या के महत्व और इसके चमत्कारी प्रभावों का वर्णन किया गया है।

यदि आप जीवन में सफलता, ज्ञान और सही आचरण की तलाश में हैं, तो प्राचीन ग्रंथों के ये वचन आपको सही मार्ग दिखाएंगे। इस लेख में हम पढ़ेंगे विद्या पर सबसे प्रसिद्ध संस्कृत श्लोक, उनके हिंदी और अंग्रेजी अर्थ के साथ, जो छात्रों और हर ज्ञान के प्यासे के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं।

1. विद्या का प्रभाव और भाग्य परिवर्तन

संयोजयति विद्यैव नीचगापि नरं सरित् । समुद्रमिव दुर्धर्षं नृपं भाग्यमतः परम् ॥

  • हिंदी अर्थ: जैसे नीचे प्रवाह में बहने वाली नदी, नाव में बैठे हुए इंसान को न पहुँच पाने वाले समंदर तक पहुँचाती है, वैसे ही निम्न स्थिति में प्राप्त हुई विद्या भी उस इंसान को राजा के समान बना देती है; और राजा का समागम होने के बाद उसका भाग्य खिल उठता है।
  • English Meaning: Just as a river flowing downwards carries a person sitting in a boat to the unreachable ocean, similarly, knowledge acquired even in humble circumstances elevates a person to the status of a king, making their fortune blossom.

2. विद्या से विनय और सुख की प्राप्ति

विद्यां ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम् । पात्रत्वात् धनमाप्नोति धनात् धर्मं ततः सुखम् ॥

  • हिंदी अर्थ: विद्या विनय (नमता) देती है; विनय से पात्रता (योग्यता), पात्रता से धन, धन से धर्म, और धर्म से सुख प्राप्त होता है।
  • English Meaning: Knowledge gives humility, humility gives worthiness, worthiness brings wealth, wealth enables righteousness (dharma), and righteousness leads to true happiness.

3. जीवन में किसका यत्न और किसका अनादर करना चाहिए?

कुत्र विधेयो यत्नः विद्याभ्यासे सदौषधे दाने । अवधीरणा क्व कार्या खलपरयोषित्परधनेषु ॥

  • हिंदी अर्थ: यत्न (प्रयास) कहाँ करना चाहिए? विद्या के अभ्यास में, उत्तम औषधियों में और परोपकार (दान) में। अनादर या त्याग कहाँ करना चाहिए? दुष्ट व्यक्तियों, पराई स्त्री और पराये धन में।
  • English Meaning: Where should one make an effort? In the pursuit of education, good medicine, and charity. Where should one show disdain or avoidance? Towards wicked people, other people’s spouses, and others’ wealth.

4. विद्यावान और विनयी पुरुष का आकर्षण

विद्याविनयोपेतो हरति न चेतांसि कस्य मनुजस्य । कांचनमणिसंयोगो नो जनयति कस्य लोचनानन्दम् ॥

  • हिंदी अर्थ: विद्यावान और विनयी पुरुष किस मनुष्य का चित्त हरण नहीं करता? ठीक वैसे ही जैसे सुवर्ण (सोना) और मणि का संयोग किसकी आँखों को सुख नहीं देता?
  • English Meaning: Whose heart is not captivated by a man who is both educated and humble? Just as the combination of gold and precious gems delights everyone’s eyes, so does true knowledge combined with modesty.

5. असली रूप और आभूषण

विद्या रूपं कुरूपाणां क्षमा रूपं तपस्विनाम् । कोकिलानां स्वरो रूपं स्त्रीणां रूपं पतिव्रतम् ॥

  • हिंदी अर्थ: कुरूप (साधारण रूप वाले) का असली रूप विद्या है, तपस्वी का रूप क्षमा है, कोकिला (कोयल) का रूप उसका स्वर है, तथा स्त्री का रूप पातिव्रत्य (सच्चरित्रता) है।
  • English Meaning: For the plain-looking, knowledge is true beauty; for ascetics, forgiveness is beauty; for the cuckoo, its sweet voice is beauty; and for a woman, her devotion and chastity are her true beauty.

6. विद्याहीन मनुष्य का महत्व

रूपयौवनसंपन्ना विशाल कुलसम्भवाः । विद्याहीना न शोभन्ते निर्गन्धा इव किंशुकाः ॥

  • हिंदी अर्थ: रूप-संपन्न, यौवन-संपन्न, और चाहे विशाल कुल में ही क्यों न पैदा हुए हों, पर जो विद्याहीन हैं, वे सुगंधरहित पलाश (केसूड़े) के फूल की भाँति शोभा नहीं देते (यानी बेकार हैं)।
  • English Meaning: Even if blessed with beauty, youth, and a noble birth, those who lack education do not shine, just like scentless flowers.

7. शिक्षा के बिना माता-पिता शत्रु समान

माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः । न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा ॥

  • हिंदी अर्थ: जो माता-पिता अपने बालक को पढ़ाते नहीं, ऐसी माता शत्रु समान और पिता वैरी के समान हैं; क्योंकि हंसों के बीच बगुले की भाँति, अनपढ़ मनुष्य विद्वानों की सभा में शोभा नहीं देता!
  • English Meaning: Parents who do not educate their child are like enemies in disguise. An uneducated person does not shine in an assembly of scholars, just like a crane among swans.

8. समय और कण का सदुपयोग

क्षणशः कणशश्चैव विद्यामर्थं च साधयेत । क्षणे नष्टे कुतो विद्या कणे नष्टे कुतो धनम् ॥

  • हिंदी अर्थ: एक-एक क्षण गँवाए बिना विद्या प्राप्त करनी चाहिए; और एक-एक कण बचा करके धन इकट्ठा करना चाहिए। क्षण गँवाने वाले को विद्या कहाँ, और कण को क्षुद्र समझने वाले को धन कहाँ मिलता है?
  • English Meaning: Knowledge should be acquired second by second, and wealth should be gathered grain by grain. How can one who wastes time gain knowledge, and how can one who wastes small resources gain wealth?

9. विद्या संचय और धर्माचरण

अजरामरवत् प्राज्ञः विद्यामर्थं च साधयेत् । गृहीत एव केशेषु मृत्युना धर्ममाचरेत् ॥

  • हिंदी अर्थ: मनुष्य को ऐसा समझना चाहिए कि जैसे बुढ़ापा और मृत्यु कभी आने वाले ही नहीं हैं, और इस प्रकार निरंतर विद्या और धन प्राप्त करना चाहिए; किंतु यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मृत्यु ने हमारे बाल पकड़ रखे हैं (यानी जीवन अनिश्चित है), इसलिए तुरंत धर्माचरण करना चाहिए।
  • English Meaning: A wise person should pursue knowledge and wealth as if they will never age or die, yet they should practice righteousness keeping in mind that death is ever close, holding us by the hair.

10. विद्या: मनुष्य की सबसे बड़ी कीर्ति

विद्या नाम नरस्य कीर्तिरतुला भाग्यक्षये चाश्रयो धेनुः कामदुधा रतिश्च विरहे नेत्रं तृतीयं च सा । सत्कारायतनं कुलस्य महिमा रत्नैर्विना भूषणम् तस्मादन्यमुपेक्ष्य सर्वविषयं विद्याधिकारं कुरु ॥

  • हिंदी अर्थ: विद्या मनुष्य की अनुपम कीर्ति है; भाग्य का नाश होने पर वह आश्रय देती है, कामधेनु गाय के समान इच्छा पूरी करती है, विरह में रति (प्रेम) के समान है, तीसरा नेत्र है, सत्कार का मंदिर है, कुल की महिमा है और बिना रत्न का आभूषण है। इसलिए अन्य सब विषयों को छोड़कर विद्या का अधिकारी बनो।
  • English Meaning: Knowledge is man’s peerless fame, his refuge when fortune fails, a wish-fulfilling cow (Kamadhenu), a comforter in separation, a third eye, a temple of respect, the glory of a family, and an ornament without jewels. Therefore, leaving aside all other pursuits, make knowledge your primary domain.

🔗 संबंधित और महत्वपूर्ण पोस्ट जरूर पढ़ें:

📥 विद्या पर संस्कृत श्लोक PDF Download (Free)

अगर आप इन सभी श्लोकों को ऑफलाइन पढ़ने या शेयर करने के लिए PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप बहुत जल्द यहाँ से सिंगल क्लिक में Sanskrit Shlok on Vidya PDF in Hindi & English डाउनलोड कर सकेंगे। (हम जल्द ही आपके लिए इसका डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहाँ उपलब्ध करा रहे हैं)।

You may also like...